23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण सेंसेक्स 500 अंक से अधिक नीचे

मुंबई, 15 अप्रैल । भू-राजनीतिक चिंताओं के कारण बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 500 अंक से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

सोमवार को सेंसेक्स 500 अंक की गिरावट के साथ 73,734.99 अंक पर कारोबार कर रहा है। कारोबार में हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, एसबीआई और विप्रो 1 फीसदी से ज्यादा नीचे हैं।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार ने कहा कि कई प्रतिकूल परिस्थितियां हैं जिनका असर सोमवार को बाजार पर पड़ रहा है, जिसमें मध्य पूर्व में नए सिरे से संघर्ष, भारत-मॉरीशस कर संधि में प्रस्तावित बदलाव और अमेरिका में मुद्रास्फीति दर का बढ़ना शामिल है।

उन्होंने कहा कि निवेशकों को सावधान रहना होगा क्योंकि इस तरह की तनावपूर्ण स्थिति के दौरान अनिश्चितता अधिक होती है।

उन्होंने कहा, टीसीएस के उम्मीद से बेहतर आंकड़ों और वित्त वर्ष 25 के लिए आशाजनक परिदृश्य के कारण आईटी शेयर मजबूत रहेंगे। बैंकिंग शेयर भी मजबूती दिखाएंगे क्योंकि नतीजे अच्छे होंगे और वैलुएशन ठीक ठाक है।

अन्य ख़बरें

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

आरबीआई ने एसजीबी 2018-19 सीरीज-II के लिए रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए तय किया; रिटर्न 357 प्रतिशत रहा

Newsdesk

अदाणी पावर की कमाई में शानदार उछाल, दूसरी तिमाही में मुनाफा 141 प्रतिशत बढ़कर 7,019 करोड़ रुपए हुआ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading