November 4, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सुष्मिता सेन ने अपने जीवन का मंत्र किया शेयर, ‘डर को स्वीकार करना ही साहस है’

मुंबई, 15 अप्रैल । ‘आर्या 3’ में अपने दमदार अभिनय से प्रशंसा हासिल करने वाली बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सुष्मिता सेन ने डर से निपटने के तरीके पर बात की है।

एक्‍ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में कैमरे में देखते हुए अपनी एक डी-ग्लैम फोटो शेयर की है।

सुष्मिता ने तस्वीर पर लिखा, “साहस भय का अभाव नहीं है, दरअसल इसकी शुरुआत डर को स्वीकार करने से होती है।”

विपरीत परिस्थितियों में भी खड़े रहने के सुष्मिता सेन के हौसले की अक्सर तारीफ की जाती है। इससे पहले अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था कि वह किसी चीज का पीछा नहीं करती बल्कि उसे अपनी ओर आकर्षित करती है और संभावनाओं, आशा, दया, प्रेम, कृतज्ञता और प्रचुरता को चुनती है।

एक्‍ट्रेस ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर काले रंग के टैंक टॉप और गुलाबी रंग के बड़े धूप के चश्मे के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं पीछा नहीं करती, मैं आकर्षित करती हूं… मेरा गुलाबी रंग का चश्मा अक्सर मुझे याद दिलाता है… यह ‘वहां क्या है’ के बारे में नहीं है, यह ‘मैं क्या देखना चुनती हूं’ के बारे में है… मैं संभावनाओं, आशा, दया, प्रेम, कृतज्ञता, एकता और प्रचुरता को देखना चुनती हूं… मैं जो चुनती हूं, मैं उसे आकर्षित करती हूं।”

एक्‍ट्रेस को स्ट्रीमिंग सीरीज ‘आर्या 3’ की शूटिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन वह पूरी तरह से ठीक होकर शूटिंग पूरी करने के लिए सेट पर लौट आईं थी।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment