23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच सोने की कीमत बढ़ी

नई दिल्ली, 15 अप्रैल । इजराइल पर ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमले के बाद मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने की कीमत में तेजी आई।

पांच जून 2024 को परिपक्व होने वाला सोना वायदा सोमवार सुबह 11:30 बजे एमसीएक्स पर 72,302 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। शुक्रवार को इसकी कीमत 71,843 रुपये थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 2,360 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के आसपास है, जो शुक्रवार के बंद भाव से लगभग 0.70 प्रतिशत अधिक है।

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण अनिश्चितता के मद्देनजर निवेशकों द्वारा निवेश बढ़ाने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंक भी बड़ी मात्रा में सोने की खरीदारी कर रहे हैं।

दो महीनों में भारत में सोने की कीमतें लगभग 17 प्रतिशत बढ़कर 62 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से लगभग 72 हजार 700 रुपये के स्तर पर पहुंच गई हैं।

सोमवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,690 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि मुंबई में यह 72,540 रुपये के आसपास रही। चेन्नई में सोने की कीमत सबसे ज्यादा 74,790 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि कोलकाता और बेंगलुरु में यह 72,540 रुपये के आसपास थी।

अन्य ख़बरें

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

आरबीआई ने एसजीबी 2018-19 सीरीज-II के लिए रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए तय किया; रिटर्न 357 प्रतिशत रहा

Newsdesk

अदाणी पावर की कमाई में शानदार उछाल, दूसरी तिमाही में मुनाफा 141 प्रतिशत बढ़कर 7,019 करोड़ रुपए हुआ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading