September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रांची में जमीन घोटाले में झामुमो नेता के आवास सहित नौ ठिकानों पर ईडी की रेड

रांची, 16 अप्रैल । रांची के बहुचर्चित जमीन घोटाले में ईडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अंतु तिर्की के बरियातू स्थित आवास के अलावा कुल नौ ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। अंतु तिर्की झामुमो के महानगर अध्यक्ष रहे हैं। वह जमीन के कारोबार से भी जुड़े हैं।

बताया गया है कि ईडी की टीमों ने मंगलवार सुबह रांची के बरियातू, तुपुदाना, मोरहाबादी और पंडरा इलाके में जमीन कारोबार से जुड़े लोगों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। सभी स्थानों पर भारी तादाद में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

हाल ही में एजेंसी ने जमीन के फर्जी कागजात बनाने के मास्टरमाइंड मो. सद्दाम को गिरफ्तार किया था। उसे रिमांड पर लेकर चार दिनों तक पूछताछ की गई। उससे मिली सूचनाओं के आधार पर अब यह छापेमारी शुरू की गई है।

गौरतलब है कि जमीन घोटाले के मामले में ईडी ने 31 जनवरी को झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। इसके पहले इस मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद सहित एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

इनके ठिकानों से बरामद साक्ष्यों से खुलासा हुआ था कि फर्जी कागजात तैयार कर रांची में सेना की चार एकड़ जमीन के अलावा बड़े पैमाने पर जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईपीएस और 127 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

Newsdesk

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading