October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बैकुंठ चतुर्दशी पर 23 नवंबर को होने वाली भव्य नर्मदा परिक्रमा की सफलता के लिए तैयारियां जारी


सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, सरस्वती में 108 हनुमान चालीसा पाठ संपन्नजबलपुर। श्री नर्मदा संकीर्तन परिक्रमा समिति, जबलपुर के तत्वावधान में बैकुंठ चतुर्दशी के पावन अवसर पर आगामी 23 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली भव्य नर्मदा परिक्रमा की सफलता एवं निर्विघ्न आयोजन के लिए समिति द्वारा नियमित रूप से धार्मिक एवं संगठनात्मक तैयारियां की जा रही हैं।
इसी क्रम में आज सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष देवेंद्र नेमा के मार्गदर्शन में सरस्वती कॉलोनी में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ हनुमान चालीसा के 108 पाठ संपन्न हुए। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर मां नर्मदा की भव्य परिक्रमा के सफल आयोजन की मंगलकामना की।
समिति के उपाध्यक्ष मोहित तिवारी ने बताया कि 23 नवंबर को आयोजित होने वाली नर्मदा परिक्रमा को लेकर समिति द्वारा लगातार तैयारियां की जा रही हैं। विभिन्न धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जनमानस को इस पुनीत आयोजन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मोहित तिवारी, सचिव देवेंद्र नेमा सहित पं.वासुदेव शास्त्री, संकीर्तनाचार पं.  मनमोहन दुबे, प.सुभाष गौतम, मदन तिवारी, कृष्णकांत उपाध्य, आनंद शंकर द्विवेदी, के एल दीक्षित, शंकर नामदेव, सत्यप्रकाश नामदेव, प्रवीण नेमा, देवव्रत सोनी, प्रभाकर दीक्षित, मोहित पटेल, आदेश दीक्षित, अतुल पटेल, पवन साहू, राजेंद्र गुप्ता, विशाल पंड्या, राजेंद्र ब्यौहार, अवधेश खरे आदि  श्रद्धालु/मातृ शक्ति समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

आज आ रहे अपेक्स बैंक भोपाल प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव

Newsdesk

लॉर्डगंज गोलीकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूटी स्कूटी बरामद

Newsdesk

Leave a Comment