July 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मंडला में विदाई से पहले वधू ने किया मतदान

मंडला, 19 अप्रैल । मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं में गजब का उत्साह है। मंडला संसदीय क्षेत्र में तो एक वधू ने विदाई से पहले अपने मताधिकार की जिम्मेदारी निभाई।

मध्य प्रदेश के मंडला संसदीय क्षेत्र के मेली गांव के नारायणगंज के मतदान केंद्र 112 पर हर किसी को खुश कर देने वाला नजारा देखने को मिला।

यहां की आशा रानी सिंगरोरे अपनी विदाई से पहले मतदान करने पहुंची।

राज्य के छह संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है और मतदान को लेकर हर वर्ग में उत्साह है।

युवा हों या बुजुर्ग या फिर महिलाएं, सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: फास्ट ट्रैक कोर्ट में तीन महीने में होगा मामलों का निपटारा: सीएम मोहन यादव

Newsdesk

एनसीसी कैडेट्स को दिया आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण

Newsdesk

विकसित भारत एवं कारगिल विजय दिवस पर त्रिदिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading