September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में दोपहर एक बजे तक 44 फीसदी से ज्यादा मतदान

भोपाल, 19 अप्रैल । मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छह संसदीय क्षेत्र में मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह है। यही कारण है कि दोपहर 1 बजे तक 44 प्रतिशत से अधिक मतदाता मतदान कर चुके हैं। सबसे ज्यादा लगभग 53 प्रतिशत मतदान बालाघाट में हुआ।

गर्मी का मौसम होने के कारण मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाताओं के मतदान केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मतदाता जल्दी से जल्दी मतदान करने की इच्छा लेकर मतदान केंद्र पहुंचे। दोपहर एक बजे तक 44.43 प्रतिशत मतदाता मतदान कर चुके थे। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।

दोपहर एक बजे तक की स्थिति पर गौर करें तो छिंदवाड़ा में 49.68, जबलपुर में 39.63, मंडला में 49.68, शहडोल में 40.82 और सीधी में 34.65 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

अन्य ख़बरें

भय से भरोसे तक पहुंचाने की पहल, प्रभावित बच्चों और उनके परिजनों के लिए भोजन-नाश्ते के साथ राशन की व्यवस्था

Newsdesk

सेवा से संकल्प अभियान में बालाघाट नगर पालिका ने दिया जनसेवा का संदेश

Newsdesk

सोसायटी प्रभारी प्रबंधक के
ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading