17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

ईरान-इजरायल संघर्ष के मद्देनजर एयर इंडिया का बड़ा फैसला, तेल अवीव के लिए उड़ान सेवाओं को किया निलंबित

नई दिल्ली, 19 अप्रैल । इजरायल और ईरान के बीच मौजूदा संघर्ष और तनाव के मद्देनजर एयर इंडिया ने शुक्रवार को इजरायल की राजधानी तेल अवीव के लिए अपनी उड़ान सेवाओं का निलंबन 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “मध्य पूर्व में उभरती स्थिति को देखते हुए तेल अवीव से हमारी उड़ानें 30 अप्रैल 2024 तक निलंबित रहेंगी।”

टाटा द्वारा संचालित एयरलाइन ने अपनी उड़ानों को पुनर्निर्धारित करने वाले यात्रियों के लिए एकमुश्त छूट की भी पेशकश की है।

एयरलाइन ने कहा, “हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और अपने उन यात्रियों को समर्थन दे रहे हैं, जिन्होंने इस अवधि के दौरान तेल अवीव से यात्रा के लिए बुकिंग की है, साथ ही पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण शुल्क पर एक बार की छूट भी दी है।”

वर्तमान में एयर इंडिया दिल्ली और तेल अवीव के बीच चार साप्ताहिक उड़ानें चलाती है।

कहा जा रहा है कि एयर इंडिया के अलावा कई अन्य एयरलाइन कंपनियां मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के खतरे को देखते हुए इस तरह के कदम पर विचार कर रही हैं।

अन्य ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading