September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उत्तर प्रदेश में तीन बजे तक 47.44 फीसदी मतदान

लखनऊ, 19 अप्रैल । लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी यूपी की आठ सीटों पर शुक्रवार को तीन बजे तक 47.44 प्रतिशत मतदान हुआ।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर तीन बजे तक सहारनपुर में 53.31, कैराना में 48.92, मुजफ्फरनगर में 45.18, बिजनौर में 45.70, नगीना में 48.15, मुरादाबाद में 46.28, रामपुर में 42.77 और पीलीभीत में 49.06 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसी बीच पीलीभीत की ऑफिसर कॉलोनी में दीवार उठाकर बंद किए गए बक्सरपुर गांव जाने वाले रास्ते को खोल दिया गया। ग्रामीणों ने रास्ता बंद होने पर मतदान नहीं करने की बात कही थी। प्रशासन के समझाने पर भी जब मतदाता नहीं माने तो, प्रशासन ने दीवार गिरवाकर ग्रामीणों को मना लिया।

अन्य ख़बरें

आवास की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर महिलाओं की भूख हड़ताल

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ: प्रभारी मंत्री ने माँ नर्मदा उद्गम पर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं नागरिकों के कल्याण की कामना

Newsdesk

औद्योगिक संस्थानों, मोटर गैरेज, रेलवे के विभिन्न कार्यालयों में पूजे गये देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading