November 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ओडिशा के झारसुगुड़ा में महानदी में नाव पलटने से दो की मौत, सात लापता

भुवनेश्वर, 19 अप्रैल । ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में शुक्रवार को महानदी में एक नाव के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों सहित नाव में 50 से अधिक यात्री सवार थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सभी यात्री पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के खरसानी इलाके के थे और ओडिशा के बरगढ़ जिले के अंबाभोना ब्लॉक के पाथरसेनी जा रहे थे।

ये लोग झारसुगुड़ा के लखनपुर ब्लॉक के शारदा में महानदी पार कर रहे थे, तभी दोपहर करीब तीन बजे बीच नदी में नाव पलट गई। अंबाभोना फायर स्टेशन के अग्निशमन सेवा कर्मियों और स्थानीय लोगों ने अब तक 30 यात्रियों को बचाया है, जबकि सात लापता लोगों – चार महिलाओं और तीन बच्चों – की तलाश जारी है।

हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पीड़ितों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। उन्होंने जिला प्रशासन को बचाए गए व्यक्तियों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने का भी निर्देश दिया।

बचाव कार्यों में सहायता के लिए पांच विशेषज्ञ स्कूबा ड्राइवरों को दो अंडरवाटर सर्च कैमरों के साथ भुवनेश्वर से हवाई मार्ग से झारसुगुड़ा भेजा गया है।

अन्य ख़बरें

सिद्धारमैया दिखाएंगे अपनी ताकत, 26 नवंबर को मैसूरु में अहिंदा का बड़ा सम्मेलन कराने की तैयारी

Newsdesk

‘ईवीएम और बैलेट की चिंता छोड़ें, आत्मचिंतन शुरू करें’, भोपाल में आयोजित पदयात्रा में जेपी नड्डा का विपक्ष पर निशाना

Newsdesk

70 वर्ष की आयु पूरी, फिर भी कुलपति पद पर बने रहने को हाईकोर्ट में चुनौती

Newsdesk

Leave a Comment