May 6, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहॉलीवुड

कई बार मैं अपने परिवार के साथ नहीं रह सकती : जेसिका अल्बा

लॉस एंजेलिस, 15 दिसंबर | अभिनेत्री जेसिका अल्बा का कहना है कि कुछ ऐसे दिन आते हैं, जब उन्हें अपने परिवार से अलग होकर केवल अपने साथ कुछ समय बिताने की जरूरत होती है। एक मां और एक व्यवसायी के रूप में अपनी जिंदगी को मैनेज करने के बारे में अल्बा ने कहा, “मैंने परिवार में सभी को बताया है कि मुझे उनसे एक ब्रेक की जरूरत होती है। कई बार मुझे लगता है कि अब मैं अपने परिवार के आसपास नहीं रह सकती।”

‘ड्रू बैरीमोर शो’ में उन्होंने अपने बच्चे और सौंदर्य ब्रांड के जरिए अपनी इंटरप्रिन्योरशिप की यात्रा के बारे में भी बताया। अमेरिकन कंज्यूमर गुड्स कंपनी ‘द ऑनेस्ट कंपनी’ की सह-संस्थापक अल्बा ने कहा, “जब मैंने होम प्रोडक्ट्स में खतरनाक पदार्थों के उपयोग के कारण बीमारियों में बढ़ोतरी देखी तो मैंने इस मुद्दे को हल करने के काम करने का फैसला किया। साथ ही उन परिवारों को कुछ लौटाना चाहती थी जो दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में थे।”

1990 के दशक में आई फिल्म ‘नेवर बीन किस्ड’ में बैरीमोर के साथ काम करने के दिनों को भी अल्बा ने याद किया। अल्बा ने कहा, “आपने उस समय के इतने सारे अभिनेताओं को उकसाया है। आपने उनका मार्गदर्शन किया और आपने हमारे लिए प्लेटफॉर्म तैयार किया।”

‘द ड्रयू बैरीमोर शो’ भारत में जी कैफे पर प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

ओटीटी पर सैफ अली खान का दिखेगा नया अवतार, रसिका दुग्गल संग पहली बार जमेगी जोड़ी

Newsdesk

रश्मिका मंदाना ने पूरा किया फिल्म ‘माइसा’ का लंबा शेड्यूल, टीम के लिए लिखा इमोशनल नोट

Newsdesk

‘ताकत नहीं, जिम्मेदारी है’, सुविंदर विक्की ने बताई ‘अल्फा’ की परिभाषा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading