30.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पटाखे में आग लगने से हुई पति-पत्नी को मौत, शादियों में आतिशबाजी का करते थे काम

गाजियाबाद, 23 अप्रैल । गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र के फारुख नगर में 22 अप्रैल को एक मकान में आग लग गई। जिस समय आग लगी, उस समय घर में पति पत्नी सो रहे थे। इस घटना में दोनों की मौत हो गई।

पुलिस जांच में पता चला कि दोनों शादियों में इवेंट मैनेजमेंट का काम करते थे और घर में काफी ज्यादा आतिशबाजी रखी हुई थी। आग लगने से दोनों बुरी तरह झुलस गए।

गाजियाबाद में एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि 22 अप्रैल को गाजियाबाद पुलिस को जानकारी मिली कि थाना टीला मोड़ के फारूक नगर इलाके में एक मकान में आग लग गई। पुलिस और दमकल कर्मी जब मौके पर पहुंचे तो पाया कि पूरे घर में आग लगी हुई है। इस आग में झुलस कर पति-पत्नी की मौत हो गई। पति का नाम शम्सुद्दीन (57 साल) और पत्नी का नाम समरजहां (55 साल) था।

मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। दमकल की गाड़ी ने आग पर किसी तरह काबू पाया।

पुलिस ने इस मामले में जांच की तो पता चला थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित फारुख नगर मे एक मकान में आग लगने की जो घटना हुई उसमें मृतक दंपति शादियों में इवेंट मैनेजमेंट के तौर पर आतिशबाजी का काम करते थे। 23 अप्रैल को भी इन्हें एक शादी में आतिशबाजी का काम करना था। इसके लिए इन्होंने पास के एक लाइसेंसी पटाखा विक्रेता से करीब 13,000 रुपए के पटाखे खरीदकर अपने घर में रखा था जिसमें आग लगने से यह दुर्घटना हुई।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading