27.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
क्राइम

सलमान खान मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बरामद की बंदूक और मैगजीन

सूरत, 23 अप्रैल । सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच ने सूरत के तापी नदी से बंदूक और मैगजीन बरामद की है। गोताखोरों को सूरत की तापी नदी से तीन मैगजीन और 13 कारतूस भी मिले हैं। पुलिस ने तापी नदी से हथियार बरामद करने का एक वीडियो भी जारी किया है।

बता दें, बीते दिनों अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की गई थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। इतना ही नहीं, सीएम एकनाथ शिंदे अभिनेता से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे थे।

उधर, पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फायरिंग में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनके तार बिहार के बेतिया जिले से जुड़े हुए बताए गए। इनके नाम हैं – विक्की गुप्ता और सागर पाल। हालांकि, इनके परिजनों ने दोनों के फायरिंग में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया।

इससे पहले पुलिस ने सलमान खान को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन अभिनेता ने स्पष्ट कर दिया था कि उनकी किसी से भी कोई रंजिश नहीं है। ऐसे में कोई उन्हें मारने की कोशिश क्यों करेगा? यह तो अपने आप में ही एक अबूझ पहेली है।

यही नहीं, इससे पहले अभिनेता के पिता सलीम खान को भी मॉर्निंग वॉक के दौरान एक धमकी भरा लेटर मिला था, जिसमें सलमान खान को मारने का जिक्र किया गया था। लेटर में सलमान को बिश्नोई गैंग की ओर से जाने से मारने की गई थी, जिसके बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, लेकिन अब इस बीच जिस तरह से उनके घर के बाहर फायरिंग की गई है, उसके बाद यह मामला काफी पेचीदा हो गया है।

सलमान खान के बाद बीते सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक और इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र आव्हाड को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।

अन्य ख़बरें

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Newsdesk

हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका सहयोगी अमेरिका की हिरासत में

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading