22.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सैम पित्रोदा के बयान पर भाजपा ने कहा, कांग्रेस ने भारत को बर्बाद करने की ठान ली है

नई दिल्ली, 24 अप्रैल । सैम पित्रोदा के संपत्ति के बंटवारे वाले बयान को लेकर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने भारत को बर्बाद करने की ठान ली है।

भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने सैम पित्रोदा के बयान को लेकर कांग्रेस की आलोचना करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “कांग्रेस ने भारत को बर्बाद करने की ठान ली है। अब, सैम पित्रोदा धन के बंटवारे के लिए 50 प्रतिशत विरासत टैक्स की वकालत कर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि हम अपनी सारी मेहनत और उद्यम से जो कुछ भी बनाएंगे, उसका 50 प्रतिशत छीन लिया जाएगा। यह 50 प्रतिशत उस टैक्स के अलावा होगा जो टैक्स हम देते हैं और अगर कांग्रेस जीतती है तो यह टैक्स भी बढ़ जाएगा।”

दरअसल, सैम पित्रोदा ने कहा है कि अमेरिका में 55 फीसदी विरासत टैक्स लगता है। सरकार 55 फीसदी हिस्सा ले लेती है।

उन्होंने कहा कि संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए। अगर किसी व्यक्ति के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है तो उसके मरने के बाद 45 फीसदी संपत्ति उसके बच्चों को और 55 फीसदी संपत्ति सरकार की हो जाती है।

उन्होंने कहा कि भारत में ऐसा कानून नहीं है। ऐसे मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए और वे ऐसी नीतियों की बात कर रहे हैं, जो लोगों के हित में हो न कि सिर्फ अमीरों के हित में।

अन्य ख़बरें

मझौली के विष्णु वराह मंदिर के अतिक्रमण तीन महीने में हटाने होंगे

Newsdesk

रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 22 बोरियों में भरे सुतली बम सहित ₹2.50 लाख की सामग्री जब्त

Newsdesk

योगेश शिवहरे बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष, अंकित ठाकुर को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी

Newsdesk

Leave a Comment