November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 22 बोरियों में भरे सुतली बम सहित ₹2.50 लाख की सामग्री जब्त

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, बिना लाइसेंस मकान में किया गया था पटाखों का भंडारण; आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज_
सी टाइम्स सिवनी- दीपावली पर्व के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिहायशी क्षेत्र के एक मकान से लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये कीमत के पटाखे एवं आतिशबाजी सामग्री जब्त की है। जब्त सामग्री में 22 बोरियों में भरे सुतली बम भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार 29 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस टीम भैरोगंज क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नहर रोड भैरोगंज स्थित हेडाउ के मकान में गुलशन वरयानी निवासी सुभाष वार्ड द्वारा दीपावली पर ऊंचे दामों में बिक्री करने के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में पटाखों का अवैध भंडारण किया गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान के दो कमरों की तलाशी ली, जहां विभिन्न ब्रांड के पटाखे और 22 बोरियों में भरे सुतली बम बरामद हुए।

पुलिस ने गुलशन वरयानी पिता सच्चानंद वरयानी (26), निवासी सुभाष वार्ड सिवनी से पटाखों के भंडारण संबंधी वैध अनुज्ञप्ति मांगी, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने करीब 2.50 लाख रुपये की आतिशबाजी सामग्री जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 288 बीएनएस एवं धारा 9(बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार रिहायशी क्षेत्र में बिना सुरक्षा व्यवस्था के इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखे जाने से जनहानि की आशंका थी।

इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं सीएसपी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment