October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कुरई में दिव्यांग सहायता एवं चिन्हांकन शिविर आयोजित, दिव्यांगजनों को मिलीं विभिन्न सुविधाएं



सी टाइम्स कुरई- जिला प्रशासन सिवनी के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जनपद पंचायत कुरई परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क दिव्यांग सहायता एवं चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों से पहुंचे दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की पहल की गई।
शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष लोचन मर्सकोले, एसडीएम अभिषेक जैन एवं जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजू भारती प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगजनों का परीक्षण कर दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी की गई। साथ ही यूडीआईडी (UDID) कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीयन किया गया। एलिम्को (ALIMCO) की टीम एवं तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा पात्र हितग्राहियों का परीक्षण कर मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, वॉकर एवं श्रवण यंत्र सहित विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हांकन किया गया।
इसके अलावा अस्थि बाधित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए तथा अन्य पात्र हितग्राहियों के कृत्रिम हाथ-पैर तैयार करने के लिए आवश्यक माप लिया गया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष लोचन मर्सकोले, एसडीएम अभिषेक जैन एवं सीईओ अंजू भारती ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले मैदानी अमले, ग्राम पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य परीक्षण, प्रमाण पत्र, यूडीआईडी पंजीयन एवं सहायक उपकरणों की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें।

अन्य ख़बरें

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

आज आ रहे अपेक्स बैंक भोपाल प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव

Newsdesk

लॉर्डगंज गोलीकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूटी स्कूटी बरामद

Newsdesk

Leave a Comment