17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन (टेलीविज़न)

‘बिग बॉस 17’ की प्रतिभागी खानजादी का पहला एल्बम ‘ज्वालामुखी’ रिलीज के लिए तैयार

मुंबई, 27 अप्रैल । कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 17वें सीजन में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आईं रैपर खानजादी अपना पहला एल्बम ‘ज्वालामुखी’ रिलीज करने के लिए तैयार हैं।

एल्बम में जोशीले बीट्स और शानदार लिरिक्स है, जो खानजादी के एटीट्यूड और बोल्ड पर्सनालिटी को दर्शाते हैं।

पर्सनल एक्सपीरियंस और बिग बॉस में उनकी जर्नी से प्रेरित एल्बम खानजादी के आर्टिस्टिक विजन और क्रिएटिविटी को उजागर करेगा।

मूल रूप से असम की रहने वाली खानजादी, जिनका असली नाम फिरोजा खान है, को पहली बार एमटीवी पर हिप-हॉप शो ‘हसल 2.0’ में एक कंटेस्टेंट के रूप में पहचान मिली।

उन्होंने ‘आजादी’, ‘नो बाउंड्रीज’ और ‘तराजू’ जैसे ट्रैक से लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

उनका ब्रेकआउट मोमेंट 2023 में आया, जब उन्होंने ‘बिग बॉस 17’ में हिस्सा लिया, लेकिन इस सीजन के विजेता स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी रहे।

अन्य ख़बरें

बॉलीवुड में कदम रखे बिना हॉलीवुड में छाईं फ्रीडा पिंटो, 8 ऑस्कर जीतने वाली स्लमडॉग मिलियनेयर’ ने बनाया ग्लोबल स्टार

Newsdesk

सीजेपी के समर्थन में प्रदर्शन से पहले इमरान खान हिरासत में, बोले-मेरी कोई मांग नहीं

Newsdesk

विजय एंटनी की ‘अप्पा कुट्टी’ 6 नवंबर को होगी रिलीज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading