September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

यूपी में बहन की शादी में डांस करते समय लड़की की मौत

मेरठ (यूपी), 29 अप्रैल । मेरठ से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां अपनी बहन की शादी में डांस करते समय 18 साल की एक लड़की की मौत हो गई।

लड़की की पहचान रिमशा के रूप में की गई है। वह शुक्रवार शाम को अपनी बहन के ‘हल्दी समारोह’ में डांस कर रही थी।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की को कई और लोगों के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की को डांस करते हुए अचानक से घबराहट होती है। वह अपने सीने पर हाथ रखती है,और देखते ही देखते गिर जाती है।

आनन-फानन में रिमशा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि उसे दिल का दौरा पड़ा है।

इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया, और बहन की शादी केवल करीबी परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में की गई।

अन्य ख़बरें

जनजातीय नायकों के बलिदान दिवस की अभूतपूर्व तैयारियां

Newsdesk

बिना नंबर की कार से ढोई जा रही थी अंग्रेजी शराब

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने किया नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading