17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक मई को आएंगी अयोध्या

अयोध्या, 30 अप्रैल । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए एक मई को अयोध्या आने वाली हैं। मंदिर के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि इस दौरान आम श्रद्धालु भी रोज की भांति दर्शन-पूजन कर सकेंगे।

राष्ट्रपति मुर्मू के विशेष विमान से एक मई शाम करीब चार बजे अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद उन्हें वीआईपी गेट से होते हुए मंदिर परिसर तक ले जाया जाएगा।

वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति करीब तीन घंटे तक शहर में रहेंगी।

इस दौरान उनके स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।

लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और अयोध्या हवाई अड्डे को राम पथ से जोड़ने वाले मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा।

शाम को सरयू के तट पर होने वाली आरती के दौरान राष्ट्रपति के आने की उम्मीद में तैयारी की जा रही है।

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रपति का विस्तृत कार्यक्रम अभी नहीं आया है, लेकिन हम एक मई को राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान आम भक्त भी मंदिर में दर्शन-पूजन करते रहेंगे। प्रयास किया जा रहा है कि राष्ट्रपति के आने से आम लोगों को कोई असुविधा न हो।”

अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि राष्ट्रपति के काफिले की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात परिवर्तन और व्यवस्थाएं की जाएंगी।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading