17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अमेठी में उम्मीदवार घोषित नहीं होने पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने किया आत्महत्या का प्रयास

अमेठी, 1 मई । कांग्रेस ने अमेठी सीट से अभी तक किसी भी उम्मीदवार को चुनावी मैदान में नहीं उतारा है। इससे पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नाराज हैं।

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कार्यालय गौरीगंज में धरना प्रदर्शन भी किया। इसी बीच अमेठी के गौरीगंज स्थित कांग्रेस भवन परिसर में मंगलवार देर शाम ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश मिश्रा सेनानी ने आत्महत्या की कोशिश की। उन्होंने पेड़ पर फंदा डालकर लटकने का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते कार्यकर्ताओं ने उन्हें बचा लिया।

इस मामले में जब अवनीश मिश्रा सेनानी से बात की गई तो उन्होंने बताया, “हम लोग पांच सालों से मेहनत कर रहे हैं और गांव-गांव जा रहे हैं। लगभग सभी पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो चुकी है। अमेठी की जनता अब उम्मीदवार के लिए हम से ही पूछती है और हमें लोगों को जवाब देना पड़ता है।”

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी अमेठी से कल तक अपने नाम की घोषणा नहीं करते हैं तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। जो इतिहास में दर्ज होगा कि गांधी परिवार के लिए किसी ने आत्महत्या की। हम लोगों की मनोदशा खराब हो चुकी है। ऐसे में गांधी परिवार को अमेठी से चुनाव लड़ना पड़ेगा।”

वहीं अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने के विषय पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ें। हमारा मानना है कि राहुल गांधी हमारा कहना सुनेंगे, वहां आएंगे और एक बड़ी विजय दर्ज करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कांग्रेस का पंजा पांच निशानों से मिलकर बना है। इसका जवाब देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि नरेंद्र मोदी पिछले 10 साल से प्रधानमंत्री हैं, जब चुनाव आता है तब वह ऐसी बातें करते हैं, जुमलेबाजियां करने लगते हैं। 10 साल से प्रधानमंत्री हैं, बताइए ना 2 करोड़ रोजगार दिए कि नहीं।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading