18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराया : अमित शाह

कोरबा, 1 मई । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने माइनॉरिटी (अल्पसंख्यक) के वोट बैंक के डर से अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराया था।

छत्तीसगढ़ के कोरबा संसदीय क्षेत्र के कटघोरा में भाजपा उम्मीदवार सरोज पांडे के समर्थन में आयोजित जनसभा में अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ राम का ननिहाल है, यहां कांग्रेस पार्टी हमारे खिलाफ जो लड़ रही है, वह 70 साल से राम भूमि के मसले को अटकाती, लटकाती और भटकाती रही। नरेंद्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया तो उन्होंने केस जीता, भूमि पूजन किया और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की।

कांग्रेस द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराए जाने का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा, जब रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी, तब कांग्रेस को निमंत्रण भेजा गया, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को निमंत्रण भेजा गया। आश्चर्य इस बात का है कि कोई रामलला की प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकरा सकता है क्या। कांग्रेस पार्टी ने माइनॉरिटी के डर से, उसके वोट बैंक के डर से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को ठुकरा दिया ।

केद्रीय गृह मंत्री ने दो चरणों के मतदान का जिक्र करते हुए दावा किया कि इन चरणों में नरेंद्र मोदी सेंचुरी मारकर आगे निकल गए हैं। यह तीसरा चरण चार सौ पार से आगे निकलने की दिशा में एक और कदम होगा।

छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद की चर्चा करते हुए अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश काका की सरकार थी, नक्सलवाद को बढ़ावा देती रही और भाजपा सरकार ने चार ही महीने में 95 लोगों को ढेर करने का काम कर दिया। 350 गिरफ्तार हुए, कई ने आत्म समर्पण किए। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दो और दो साल के भीतर नक्सलवाद को मूल सहित उखाड़ फेंकेंगे। सुरक्षाबलों ने पराक्रम किया, पहले 29 मारे गए और बीते रोज 10 नक्सलवादी मारे गए। भूपेश कहते हैं कि फेक एनकाउंटर है। नक्सली मान रहे हैं कि उनका बड़ा नुकसान हुआ है। मगर कांग्रेस के लोगों को शर्म नहीं आती, चुनाव जीतने के लिए इस देश में आतंकवाद और नक्सलवाद का पोषण कांग्रेस पार्टी सालों से कर रही है।

केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र का करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के पास 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड है और 25 साल का एजेंडा है। नरेंद्र मोदी ने 2014 में कहा था कि हमारी सरकार बनेगी, गरीबों की, दलितों की, आदिवासी की सरकार होगी और उन्होंने 10 साल में ढेर सारे काम किए हैं। हर गरीब को घर दिया है, नल से जल, गैस का सिलेंडर दिया है, हर व्यक्ति को 5 किलो चावल भेजा है, शौचालय बना कर दिया है और कोरोना का मुफ्त में टीका दिया।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading