22.7 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

झेलम एक्सप्रेस में बम की सूचना, एक व्यक्ति हिरासत में

भोपाल, 3 मई । पुणे से जम्मू तवी जाने वाली झेलम एक्सप्रेस में बम की सूचना पर गाड़ी को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर रोक कर सर्चिंग की गई।

आरपीएफ ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, झेलम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिली थी। किसी यात्री ने सूचना दी कि गाड़ी के एस-9 कोच में संदिग्ध वस्तु रखी है।

इस सूचना के आधार पर रानी कमलापति स्टेशन पर गाड़ी को रोका गया और आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने तलाशी ली। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। ट्रेन के अंदर कुछ भी नहीं मिला।

झेलम एक्सप्रेस की सर्चिंग में लगभग आधे घंटे का समय लगा और उसके बाद गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया।

आरपीएफ ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिसकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं बताई जा रही है। उससे पूछताछ की जा रही है।

अन्य ख़बरें

सेमीकॉन इंडिया 2026 : डेरेक शील्ड्स ने कहा, ‘वैश्विक नक्शे पर अहम प्लेयर बनेगा भारत

Newsdesk

युवा धर्म संसद आत्मबोध का मंच है : आनंद रंगनाथन; कुलपति तिवारी बोले- अब गांवों की ओर लौटने का समय

Newsdesk

एक अक्टूबर से सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading