19.3 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वन विभाग ने हैदराबाद एयरपोर्ट के पास घूम रहे एक तेंदुए को पकड़ा

हैदराबाद, 3 मई । वन अधिकारियों ने पिछले पांच दिनों से हैदराबाद के बाहरी इलाके शमशाबाद में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आरजीआईए) के आसपास घूम रहे एक तेंदुए को शुक्रवार सुबह पकड़ लिया।

तेंदुए की मौजूगी से एयरपोर्ट के आसपास के गांवों में दहशत फैल गई थी। वन अधिकारियों के लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया है। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 28 अप्रैल को इलाके में तेंदुआ देखे जाने के बाद लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे।

वन अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को शहर के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में शिफ्ट कर दिया गया है। जांच और उसकी स्थिति की निगरानी के बाद तेंदुए को अमराबाद टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया जाएगा।

वन विभाग की टीम पिछले पांच दिनों से इलाके में सक्रिय थी। तेंदुए को पकड़ने के लिए पांच पिंजरे और 20 ट्रैप कैमरे लगाए गए थे। वह भोजन के लालच में एक पिंजरे में फंस गया।

रंगारेड्डी जिले के शमशाबाद नगर पालिका के अंतर्गत गोलापल्ली के पास एयरपोर्ट क्षेत्र में तेंदुए को देखा गया था।

एयरपोर्ट स्टाफ ने गोलापल्ली के पास तेंदुए को एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल से छलांग लगाते हुए देखा। उन्होंने तुरंत वन विभाग को सतर्क किया, जिसने इसे पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading