19.3 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वोट पड़ने से पहले ही अमेठी से हार मान चुकी है कांग्रेस : स्मृति ईरानी

अमेठी, 3 मई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अमेठी से उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि हम लोग अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। अमेठी से गांधी परिवार का न लड़ना, इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में वोट पड़ने से पहले ही अमेठी से अपना हार स्वीकार कर चुकी है।

स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने अमेठी से हार स्वीकार कर ली है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर उन्हें लगता कि यहां जीत की कोई भी गुंजाइश हो, तो वे यहां से लड़ते।

स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी से गांधी परिवार का न लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस ने वोट से पहले ही हार मान ली है। उन्हें लगता है कि जीत सकते तो प्रॉक्सी को चुनाव नहीं लड़ाते।

ज्ञात है कि अमेठी से राहुल गांधी 2019 का चुनाव स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। इस बार काफी कयास लगाए जा रहा था कि राहुल गांधी यहां से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन अंतिम समय में यहां से गांधी परिवार के करीबी के एल शर्मा को प्रत्याशी बना दिया गया।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading