17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

एनिमेटेड सीरीज बाहुबली-क्राउन ऑफ ब्लड का ट्रेलर हुआ रिलीज,अनदेखी कहानियों का होगा खुलासा

साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली ने इउंटरनेशनल लेवल पर इतिहास रचा था. इस फिल्म की कहानी को लेकर आज भी दर्शकों में रोमांच कायम है. वहीं पहले भाग की रिलीज के बाद एक इंटरनेशनल सवाल बन गया था कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा ? फिल्म के दूसरे भाग को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था. अब ओटीटी पर बाहुबली अलग अवतार में आने वाली है. एसएस राजामौली की ये फिल्म अब एक एनिमेटेड सीरीज में रिलीज होगी. इसका नाम बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड रखा गया है. शो का ट्रेलर लॉन्च किया गया है. इसे मेकर्स फिल्म का प्रीक्वल बता रहे हैं. माहिष्मती साम्राज्य पर आधारित ये सीरीज जल्द ही ओटीटी प्लैटफॉर्म हॉटस्टार पर आने वाली है. इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है. नया एनिमेटेड प्रोजेक्ट फिल्म फ्रेंचाइजी का प्रीक्वल है. एक बयान के अनुसार, बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड, एक ऐसी कहानी है जहां बाहुबली और भल्लालदेव महिष्मति के महान साम्राज्य को बचाने के लिए साथ लड़ते हैं. दोनों भाई अपनी खटास भूलकर रक्तदेव नाम के रहस्यमय सरदार के खिलाफ सिंहासन की रक्षा के लिए हाथ मिलाते हैं. सीरीज देखकर दर्शक एक्साइटमेंट से भर गए हैं. फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया ने अभिनय किया था. एनिमेटेड सीरीज में भी किरदार हूबहू इनके चेहरे से मिले-जुले बनाए गए हैं. हमें प्रभास और राणा दग्गुबाती की झलक देखने को मिलती है.पावर-पैक एक्शन सीरीज़ 17 मई 2024 से डिज़्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है.बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड के निर्माता राजामौली ने कहा, बाहुबली की दुनिया बहुत विशाल है, और फिल्म फ्रेंचाइजी इसका सटीक परिचय थी. यह कहानी पहली बार बाहुबली और भल्लालदेव के एक काले रहस्य को उजागर करेगी क्योंकि दोनों भाइयों ने मिलकर माहिष्मती को बचाया था. हम बाहुबली के प्रशंसकों के लिए इस नए अध्याय को पेश करके और इस कहानी को एनिमेटेड प्रारूप में लाकर बेहद खुश हैं.

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading