28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तमिलनाडु में भीषण गर्मी, अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

चेन्नई, 4 मई । क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने शनिवार को भीषण गर्मी के चलते तमिलनाडु में अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने एक बयान में कहा कि राज्य के अधिकतर आंतरिक जिलों में तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा।

हालांकि, मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

आरएमसी ने बताया कि अल-नीनो प्रभाव के चलते राज्य में तापमान ज्यादा है।

आरएमसी के मौसम विज्ञान के उप महानिदेशक एस. बालचंद्रन ने बयान में कहा कि राज्य के आंतरिक और तटीय जिलों में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 7,500 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को कल मिलेगी स्कूटी, योजना पर करीब ₹200 करोड़ का प्रावधान

Newsdesk

राइट टाउन के रेस्तरां में मिला एक दिन पुराना पका चावल और कथित प्रतिबंधित एनालॉग चीज, 19 किलो पैकेट जब्त, नोटिस की कार्रवाई शुरू

Newsdesk

धम्म संस्था का मुख्य उद्देश्य शीलवान समाज का निर्माण, सभी पदाधिकारी उद्देश्य की पूर्ति के लिये निष्ठा से कार्य

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading