18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कांग्रेस कार्यालय के बाहर हुए हमले को लेकर किशोरी लाल शर्मा ने कहा, ‘मैं डरता नहीं’

अमेठी, 6 मई । अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर हुए हमले के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की घटना हुई है, यह अमेठी की संस्कृति नहीं है। लोकतंत्र में एक-दूसरे पर हमला किया जाए, यह अच्छी संस्कृति नहीं है। यह कभी नहीं हुआ। यह हमने कभी नहीं देखा। आखिर ये कौन लोग हैं? मुझे लगता है कि यह उनकी हताशा का प्रतीक है।

किशोरी लाल शर्मा से पूछा गया कि आचार संहिता लागू होने के बाद से लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जिला अध्यक्षों पर हमले किए जा रहे हैं, तो ऐसे में आपको चुनाव लड़ना कितना मुश्किल लगता है, तो इस पर उन्होंने कहा, “ऐसी घटनाओं से डरने वाला नहीं हूं। इस तरह की परिस्थिति से मैं पहले भी दो चार हो चुका हूं। जिन लोगों को लगता है कि मैं इससे डर जाऊंगा, ऐसे लोगों को मैं दो टूक कह देना चाहता हूं कि मैं डरने वाला नहीं हूं।“

किशोरी लाल से पूछा गया कि आपको क्या लगता है कि यह हमला किन लोगों ने कराया है, तो इस पर उन्होंने कहा कि यह तो पुलिस ही बता सकती है। पुलिस जांच करेगी, तभी यह साफ हो पाएगा कि आखिर यह हमला किन लोगों ने करवाया है?

इससे पहले कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी अमेठी कांग्रेस कार्यालय पर हुए हमले को लेकर बीजेपी को घेरा था। उन्होंने कहा था कि बदमाश हमला करते रहे, लेकिन बीजेपी पुलिस मूकदर्शक बनी रही। अमेठी कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी 12 गाड़ियों पर हमला किया गया।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading