23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण : दोपहर 3 बजे तक 93 सीटों पर 51 प्रतिशत के लगभग मतदान

नई दिल्ली, 7 मई । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 93 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक सभी सीटों पर 51 प्रतिशत के लगभग (50.71 प्रतिशत) मतदान हुआ है।

मतदान के राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 63.11 प्रतिशत और सबसे कम महाराष्ट्र में 42.63 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

असम में पश्चिम बंगाल से थोड़ा कम 63.08 प्रतिशत मतदाता दोपहर 3 बजे तक वोट कर चुके हैं। अन्य राज्यों के मतदान प्रतिशत की बात करें तो दोपहर 3 बजे तक गोवा में 61.39, छत्तीसगढ़ में 58.19, कर्नाटक में 54.20, मध्य प्रदेश में 54.09, गुजरात में 47.03, उत्तर प्रदेश में 46.78 और बिहार में 46.69 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

वहीं, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव में 52.43 प्रतिशत मतदाता दोपहर 3 बजे तक वोटिंग कर चुके हैं।

अन्य ख़बरें

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment