22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
खेल

हैदराबाद और लखनऊ की टक्कर, जानें मैच से जुड़े अहम आंकड़े

हैदराबाद, 8 मई । सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) बुधवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) से भिड़ेगी। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

एसआरएच और एलएसजी दोनों का सीजन में यह 12वां मैच रहेगा। प्लेऑफ समीकरण के लिए यह मुकाबला काफी अहम है।

दोनों टीमों को 11 में से 6 मैच में जीत और 5 में हार मिली। हालांकि नेट रन रेट के मामले में हैदराबाद आगे है।

11 मैचों में 12 अंकों के साथ एलएसजी फिलहाल अंक तालिका में छठे स्थान पर है। वहीं, एसआरएच समान अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

टूर्नामेंट में एसआरएच अब तक लखनऊ को नहीं हरा सकी है। हैदराबाद और लखनऊ के बीच लीग में अब तक 3 मुकाबले खेले गए। सभी लखनऊ ने जीते।

संभावित प्लेइंग 11

एलएसजी: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मार्कस स्टोयनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर और मोहसिन खान।

एसआरएच: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को यानसन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

नेशनल जूनियर मीट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, चार रिकॉर्ड ध्वस्त

Newsdesk

जादरान-रहमत की शानदार पारी, राशिद ने झटके 3 विकेट, अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading