32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उत्तराखंड का विश्व प्रसिद्ध गिरिजा देवी मंदिर 10 मई से 30 जून तक रहेगा बंद

रामनगर, 9 मई । उत्तराखंड के रामनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध गिरिजा देवी मंदिर 10 मई से 30 जून तक बंद रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु गिरिजा माता के दर्शन नहीं कर सकेंगे। मरम्मत के कार्य के चलते स्थानीय प्रशासन और समिति ने मंदिर को बंद रखने का फैसला लिया है।

दरअसल, गिरिजा देवी मंदिर कोसी नदी के बीच एक ऊंचे टीले पर स्थित है। साल 2010 में आई आपदा के चलते मंदिर के टीले में दरारें आ गई थी। लगातार दरारों के बढ़ने के चलते मंदिर पर खतरा उत्पन्न हो गया था।

टीले में आई दरारों के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मंदिर परिसर का निरीक्षण किया था। उन्होंने जीर्णोद्धार के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए थे। सरकार ने 5.50 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी की है। टीले का कार्य दो फेज में किया जा रहा है। पहले फेज के लिए 5.50 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।

मुख्य पुजारी मनोज पांडे ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि मंदिर के टीले का कार्य 10 मई से 30 जून तक होने जा रहा है। इस बीच प्रसिद्ध गिरिजा देवी मंदिर में दर्शन करने आने वाले भक्त मुख्य मंदिर के दर्शन नहीं कर पाएंगे।

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मयंक मित्तल ने बताया कि मंदिर में सुबह और शाम पुजारी माता की आरती के लिए प्रवेश करेंगे। कार्य पूरा होने पर 30 जून के बाद मंदिर को पूर्व की भांति श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading