19.3 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हैदराबाद में दीवार गिरने के मामले में 6 गिरफ्तार, 7 लोगों की हुई थी मौत

हैदराबाद, 9 मई । मेडचल मल्काजगिरी के बचुपल्ली में एक निर्माणाधीन स्थल पर मंगलवार को दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

साइबराबाद पुलिस ने लापरवाही के आरोप में बिल्डर अरविंद रेड्डी, साइट इंजीनियर सतीश, प्रोजेक्ट मैनेजर फ्रांसिस, ठेकेदार राजेश और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304-2 के तहत मामला दर्ज किया है। भारी बारिश के बाद मंगलवार शाम को एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट परिसर की दीवार गिरने से चार साल के एक बच्चे समेत सात मजदूरों की मौत हो गई थी।

घटना मेडचल मल्काजगिरी जिले के बचुपल्ली में रेणुका येलम्मा मंदिर कॉलोनी में हुई थी।

पुलिस के अनुसार, 30 से 40 फीट ऊंची दीवार गिरी थी। जिसके नीचे दबकर ओडिशा और छत्तीसगढ़ के प्रवासी निर्माण श्रमिकों की मौत हो गई। रात भर चले बचाव अभियान के बाद पुलिस ने बुधवार सुबह सात शव बरामद किए।

मृतकों की पहचान राम यादव (44), गीता बाई (40), हिमांशु (4), शंकर गौड़ (18), श्रीपति महेजी (23), बिंद्रेश भवानी चौहान (30) और खुशी (20) के रूप में हुई है।

प्रवासी श्रमिक एक पांच मंजिला अपार्टमेंट इमारत की साइट पर काम कर रहे थे और वहां अस्थायी शेड में रह रहे थे।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading