32.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइम

उत्तर प्रदेश में व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

कुशाभारी गांव में गुरुवार को एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

लखनऊ, 9 मई । उत्तर प्रदेश की राजधानी के बाहरी इलाके कुशाभारी गांव में गुरुवार को एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने उसकी पत्नी, पत्नी के प्रेमी और मृतक के एक दोस्त को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित की पहचान 35 वर्षीय प्रदीप गौतम के रूप में हुई।

मृतक की पत्नी रेखा ने स्वीकार किया कि उसने अपने प्रेमी और पति के दोस्त के साथ मिलकर प्रदीप की हत्या कर दी क्योंकि उसने उसके प्रेम संबंध को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रेखा के प्रेमी सोनू पाल और उसी गांव के रहने वाले प्रदीप के दोस्त राजू गौतम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

अन्य ख़बरें

मालदा में सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में 15 और आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

राम रहीम फिर जेल से बाहर, 30 दिन की पैरोल हुई मंजूर

Newsdesk

रांझी बस्ती में शराब दुकान शिफ्ट करने का विरोध तेज, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading