34.6 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

अफगानिस्तान : मां और उसके दो बच्चों की गोली मारकर हत्या

अफगानिस्तान : मां और उसके दो बच्चों की गोली मारकर हत्या

काबुल, 10 मई। अफगानिस्तान के कपिसा प्रांत की राजधानी महमूद-ए-राकी शहर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक मां और उसके दो बच्चों सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

इसकी जानकारी प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता अब्दुल फतेह फैयाज ने शुक्रवार को दी।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि घटना शहर के पुलिस डिस्ट्रिक्ट 1 की है। गुरुवार शाम को अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक मां और उसके दो बच्चों को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है।

अभी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

अन्य ख़बरें

स्विट्जरलैंड में समझौता वार्ता के बीच ट्रंप की धमकी जारी, ईरान को फ‍िर दी हमले की चेतावनी

Newsdesk

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर 22 जून को दे सकते हैं इस्तीफा

Newsdesk

दूसरा टेस्ट: मैट हेनरी ने चटकाए कुल 11 विकेट, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया, सीरीज में बराबरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading