32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पीएम नरेंद्र मोदी आज ओडिशा, झारखंड में करेंगे प्रचार

पीएम नरेंद्र मोदी आज ओडिशा, झारखंड में करेंगे प्रचार

नई दिल्ली, 11 मई । देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा और झारखंड में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10:30 बजे ओडिशा के कंधमाल में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे बलांगिर में और दोपहर 1:45 बजे बारगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

बाद में पीएम मोदी झारखंड का दौरा करेंगे और शाम 5 बजे चतरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना में चुनाव प्रचार करेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे और दोपहर 12:30 बजे कडप्पा में पुट्टा एस्टेट बिल्ट-अप सर्कल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading