37 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

उज्जैन में फुटपाथ पर सोते मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, 3 मरे

उज्जैन/भोपाल, 28 अप्रैल| मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को एक ट्रक ने रौंद दिया, जिससे तीन मजूदरों की मौत हो गई। ये मजदूर कोरोनावायरस की जांच के इंतजार में फुटपाथ पर सो गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस हादसे को दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम राजस्थान के जैसलमेर से मजदूरों को बस से उज्जैन लाया गया था। 12 मजदूर मोहनपुरा के थे। वे गांव पहुंचे तो गांव वालों ने पहले जांच कराने को कहा। ये मजदूर पैदल ही जिला अस्पताल के लिए चल दिए। रात होने के कारण ये मजदूर भैरवगढ़ स्थित माता मंदिर के पास सड़क किनारे सो गए। इन मजदूरों को देर रात किसी ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उज्जैन में सड़क किनारे फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों पर ट्रक चढ़ने से तीन की मौत के लिए शिवराज सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि सरकार द्वारा इन मजदूरों को रात गुजारने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया, इसलिए 12 मजदूर सड़क किनारे फुटपाथ पर सोने को विवश हुए।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार इन मजदूरों को जैसलमेर से मंगवाई थी तो क्या इनके घर पंहुचने तक इनकी जांच, भोजन और ठहरने की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सरकार की नहीं थी?

दिग्विजय ने कहा कि इन मजदूरों को इस तरह मरने के लिए नहीं छोड़ना चाहिए था। उन्होंने इस दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे सरकार की लापरवाही और मजदूरों के प्रति उपेक्षा का परिणाम बताया है।

सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार उज्जैन के इस हादसे में प्राण गंवाने वाले तीनों मजदूरों के परिवार को 25-25 लाख रुपये की सहायता राशि देने का तत्काल निर्णय ले।

अन्य ख़बरें

सिकल सेल स्क्रीनिंग का लक्ष्य समय से पहले पूरा : राष्ट्रपति मुर्मु

Newsdesk

री-नीट यूजी परीक्षा को लेकर एनटीए ने कहा- 3 मई वाले एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे

Newsdesk

टेलीग्राम पर अस्थायी बैन बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने सही ठहराया सरकार का फैसला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading