November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिजली मुख्यालय के पास 24 घंटे स्ट्रीट लाइट रोशन, निगम कर रहा बिजली की बर्बादी

जबलपुर। बिजली मुख्यालय शक्तिनगर के पास 24 घंटे स्ट्रीट लाइट रोशन हो रही है, जिससे बिजली की बर्बादी हो रही है। शक्तिनगर में ये स्ट्रीट लाइट एक-दो नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में रोशन रहती हैं। मामले में नगर निगम के जिम्मेदार खामोश बैठे हुए हैं, जबकि क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना निगम को दी है।
ये तस्वीर शक्ति नगर चौक स्थित कोल माइनस आफिस के पीछे की स्ट्रीट लाइट्स की हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ये लाइटें पिछले एक हफ्ते से रोशन हैं। इसमें कभी ये लाइटें कुछ घंटों के लिए दिन के समय बंद भी हुई हैं, लेकिन उसके अलावा ये लाइटें हमेशा रोशन रहीं। उधर, चन्द्र किशोर, अजय, रोशन, संजय का यह भी कहना है कि पहले इन लाइटों के बंद करने का कोई समय नहीं था। दोपहर होने पर इन्हें बंद किया जाता था लेकिन मौजूदा हालात में इन्हें बंद करने कोई नहीं आया है।

अन्य ख़बरें

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

आज आ रहे अपेक्स बैंक भोपाल प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव

Newsdesk

लॉर्डगंज गोलीकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूटी स्कूटी बरामद

Newsdesk

Leave a Comment