26.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

भारतीय शेयर बाजार में लौटी खरीदारी, 72,776 अंक पर सेंसेक्स

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी रिकवरी देखने को मिली। बाजार की शुरुआत नकारात्मक हुई, लेकिन, कारोबारी दिन के अंत के ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में बंद होने में सफल रहे।

बीएसई सेंसेक्स 111 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,776 और निफ्टी 48 अंक या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,104 पर बंद हुआ।

निफ्टी बैंक ने बाजार की तेजी को लीड किया और 333 अंक या 0.70 प्रतिशत बढ़कर 47,754 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 203 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,735 अंक पर बंद हुआ।

हालांकि, स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट रही और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 68 अंक या 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,037 पर बंद हुआ। बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला इंडिया विक्स 2.13 अंक या 11.53 प्रतिशत बढ़कर 20.60 बंद हुआ। फार्मा, रियल्टी, मेटल और आईटी शेयरों में खरीदारी हुई। सरकारी बैंक, ऑटो और एनर्जी शेयरों पर दबाव देखा गया।

सेंसेक्स पैक में 15 शेयर बढ़कर और 15 शेयर गिरकर बंद हुए हैं। एशियन पेंट्स, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और एक्सिस बैंक टॉप पांच गेनर्स हैं। वहीं, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, एसबीआई, टाइटन और भारती एयरटेल टॉप पांच लूजर्स हैं।

एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट, कुणाल शाह ने कहा, “बैंक निफ्टी में निचले लेवल से बड़ी रिकवरी देखने को मिली है। यह अपने 100 दिनों के मूविंग एवरेज से बढ़त हासिल करने में सफल हुआ है। इसके कारण अभी भी 47,200 का सपोर्ट लेवल बना हुआ है।”

अन्य ख़बरें

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

आरबीआई ने एसजीबी 2018-19 सीरीज-II के लिए रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए तय किया; रिटर्न 357 प्रतिशत रहा

Newsdesk

अदाणी पावर की कमाई में शानदार उछाल, दूसरी तिमाही में मुनाफा 141 प्रतिशत बढ़कर 7,019 करोड़ रुपए हुआ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading