22.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तमिलनाडु में दो सड़क दुर्घटनाओं में 9 की मौत

तमिलनाडु में दो सड़क दुर्घटनाओं में 9 की मौत

चेन्नई, 15 मई । तमिलनाडु में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

बताया जा हा है कि कलपक्कम में मवेशियों को बचाने की कोशिश में एक कार ने नियंत्रण खो दिया और पेड़ से जा टकराई। कार में सवार पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

पांचों युवक पुडुचेरी से लौट रहे थे। मृतकों में से चार की पहचान एजूमलाई, राजेश, विग्नेश और युवराज के रूप में हुई। पांचवें व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

एक अन्य घटना में, चेन्नई के मधुरमगाम में एक कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।

जान गंवाने वाले चार लोगों में से एक कार का ड्राइवर है और तीन अन्य एक ही परिवार के सदस्य हैं। वे अपने एक करीबी रिश्तेदार को चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छोड़ने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

अन्य ख़बरें

मझौली के विष्णु वराह मंदिर के अतिक्रमण तीन महीने में हटाने होंगे

Newsdesk

रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 22 बोरियों में भरे सुतली बम सहित ₹2.50 लाख की सामग्री जब्त

Newsdesk

योगेश शिवहरे बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष, अंकित ठाकुर को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी

Newsdesk

Leave a Comment