September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर सड़क दुर्घटना में आठ की मौत

इंदौर, 16 मई । इंदौर के घाटाबिल्लोद में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने से जीप में सवार आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जीप में कुल 9 लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि जीप के परखच्चे तक उड़ गए।

दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को काटकर उसमें से शवों को निकाला गया। हादसे के वक्त सभी लोग अलीराजपुर से गुना जा रहे थे। सभी मृतक गुना के बताए जा रहे हैं।

मृतकों से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान हुई है।

पुलिस ने कहा, “इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर सड़क दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिली। गाड़ी में 9 लोग सवार थे, जिसमें से 8 लोगों की दुखत मृत्यु हो गई। मृतकों में एक महिला और एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है। शिवपुरी का रहने वाला पुलिस कांस्टेबल संभवत: गाड़ी चला रहा था। शवों को इंदौर भेजा जा रहा है और घायल को उपचार के लिए अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading