26.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

विशेष सत्र में 114 अंक चढ़ा सेंसेक्स, मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीददारी

विशेष सत्र में 114 अंक चढ़ा सेंसेक्स, मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीददारी

मुंबई, 18 मई। भारतीय शेयर बाजार शनिवार को हल्की तेजी के साथ खुले। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में खरीदारी देखी जा रही है। सुबह 9:20 तक सेंसेक्स 114 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 74,031 अंक पर और निफ्टी 40 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 20,506 अंक पर था।

डिजास्टर रिकवरी साइट टेस्ट होने के कारण बाजार आज दो सत्रों में खुला है। पहला सत्र सुबह 9:15 से लेकर 10:00 बजे तक होगा और दूसरा 11:30 से लेकर 12:30 तक होगा।

एक्सचेंजों की ओर से डिजास्टर रिकवरी साइट बनाई गई है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में ट्रेडिंग को इन साइटों पर शिफ्ट किया जा सके।

बड़े शेयरों की अपेक्षा बाजार में छोटे मझोले शेयरों में ज्यादा तेजी है। निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक 298 अंक या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 51,893 अंक पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक 142 अंक या 0.84 प्रतिशत बढ़कर 17,013 अंक पर है।

सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

पावर ग्रिड, नेस्ले, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक और टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े। जेएसडब्लू स्टील, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

शुक्रवार के सत्र में अमेरिकी बाजार में तेजी थी।

बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिका के बाजारों में तेजी से वैश्विक संकेत सकारात्मक बने हुए हैं। लोकसभा चुनाव के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

अन्य ख़बरें

कर्नाटक भाजपा ने पीएम मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया, माफी की मांग की

Newsdesk

मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार पर हुई चर्चा

Newsdesk

लखनऊ : पार्किंग को लेकर विवाद में तीन लोगों की हत्या, पड़ोसी ने सुनाया दिल दहलाने वाला वाकया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading