21.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयबॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

कान फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर उतरना जिंदगी में एक महत्वपूर्ण मोड़ की तरह : पॉप स्टार किंग

कान फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर उतरना जिंदगी में एक महत्वपूर्ण मोड़ की तरह : पॉप स्टार किंग

मुंबई, 18 मई। सिंगर-सॉन्गराइटर और रैपर किंग 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए और रेड कार्पेट पर चले। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय पॉप आर्टिस्ट बन गए।

किंग ‘मान मेरी जान’, ‘तू आके देखले’ और ‘उप्स’ जैसे अपने लोकप्रिय ट्रैक के लिए जाने जाते हैं।

अनुभव के बारे में बात करते हुए किंग ने कहा, “यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं, बल्कि वहां मौजूद सभी प्रतिभाशाली भारतीय म्यूजिशियन का प्रतिनिधित्व करने के बारे में है। कान फिल्म फेस्टिवल एक महत्वपूर्ण मोड़ की तरह लगा, दुनिया को यह दिखाने का मौका मिला कि भारतीय म्यूजिक क्या कर सकता है।”

किंग ने अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया गया शानदार सिल्क ब्लेजर पहना था।

किंग ने कहा, “मैं एक भारतीय डिजाइनर का आउटफिट पहनना चाहता था और अपने देश का एक हिस्सा अपने साथ लाना चाहता था। मेरे आउटफिट का कपड़ा और काम आपको हमारी हैंडलूम इंडस्ट्री की प्रतिभा को दिखाता है।”

किंग शाम के मुख्य कार्यक्रम, ‘काइंड्स ऑफ काइंडनेस’ में भी शामिल हुए।

अन्य ख़बरें

एमपी एफडीए ने पतंजलि के गाय घी के एक बैच को बताया असुरक्षित, उत्पाद वापस मंगाने का दिया आदेश

Newsdesk

तमिलनाडु में बारिश: नीलगिरि में रेड अलर्ट, पर्यटकों से ऊटी के पहाड़ी मार्गों से बचने का आग्रह

Newsdesk

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading