41.7 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कोई इस देश में मंदिर-मस्जिद को अलग नहीं कर सकता : सलमान खुर्शीद

पटना, 18 मई । पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने शनिवार को पटना में कहा कि हमारे देश की पहचान गंगा जमुनी तहजीब है। यहां न कोई गंगा और यमुना को अलग कर सकता है और नहीं कोई मंदिर और मस्जिद को अलग कर सकता है।

पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए खुर्शीद ने कहा कि बिहार में एक बड़ा परिवर्तन होगा। जिस देश का नौजवान निराश हो जाए, उस देश का भविष्य क्या हो सकता है। कांग्रेस की सरकार आने पर नौजवानों को नौकरियों के साथ रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछले 20-30 साल के इतिहास में इतना शानदार मेनिफेस्टो नहीं बना। युवाओं को रोजगार दिया जायेगा। घर की महिलाओं को हर साल एक लाख मिलेगा। 10 किलो राशन दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में ऐसी चीजें हो रही हैं, वह कष्ट देती हैं। यह बात प्रधानमंत्री और गृह मंत्री कर रहे हैं। ये मंदिर में ताला लगाने की बात कह रहे हैं। मंगलसूत्र छिनने की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति की पहचान गंगा जमुनी है। कोई गंगा-यमुना को अलग नहीं कर सकता। मंदिर-मस्जिद को अलग नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की मंगलसूत्र की बात करते हैं तो जहां मंगलसूत्र की बात आएगी, वहां हम अपनी जान न्योछावर कर देंगे। भाजपा के लोग सिर्फ जाति की बात करते हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वे कहते हैं कि हमने राम मंदिर बनवाया, लेकिन राम मंदिर उनकी वजह से नहीं, बल्कि क़ानून की वजह से बना है। भगवान तो सबके हैं, फिर वे भगवान को क्यों बांट रहे हैं।

प्रधानमंत्री उम्मीदवार को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमने शुरुआत में कह दिया था कि अभी नया रिश्ता बना है। हमारे नेता बैठकर तय करेंगे कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा।

अन्य ख़बरें

जमीनी विवाद में हाई कोर्ट के आदेश की अवहेलना, न्याय की गुहार लगाने एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित

Newsdesk

माता सीता पर  आपत्तिजनक टिप्पणी को लेक आक्रोशअधिवक्ता ने दर्ज कराई शिकायत

Newsdesk

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा थाना लॉर्डगंज परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading