दिनॉक 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस को उत्सव के रूप में मनाने की श्रंखला में पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के प्रति जागरूकता बढाने के उद्देश्य से थाना लार्डगंज परिसर में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा वृ़क्ष लगाकर वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव एवं थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल आर्य , थाना लार्डगंज के अधिकारी कर्मचारी एवं स्थानी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गयी। थाना लार्डगंज परिसर मे ब्रिटिश कालीन एैतिहासिक फुहारा का कायाकल्प एवं जीर्णोधार करते हुये सौंदर्यीकरण कराया गया है। आपकी उपस्थिति में जीर्णोधार किये गये फुहारे का चालू किया गया।
इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा लार्डगंज परिसर का निरीक्षण करने के उपरांत मूक-बधिर/बेजुबानों की जुबान समझने हेतु तथा मूक-बधिर नागरिकों को पुलिस सेवाओं तक सहज पहुँच प्रदान करने के उद्देश्य से बनाये गये मूक-बधिर पुलिस सहायता केन्द्र का निरीक्षण करते हुये सांकेतिक संवाद हेतु मध्यस्थता करने वाले समिति के सदस्यों से चर्चा की गयी।
उल्लेखनीय है कि पुलिस विभाग नागरिक-हितैषी सेवाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है। मूक-बधिर सहायता केंद्र के माध्यम से ऐसे नागरिक अपनी समस्याएँ, शिकायतें एवं आवश्यक जानकारी बिना किसी संकोच के प्रभावी रूप से साझा कर सकते है। मूक-बधिर सहायता केंद्र में शिकायत दर्ज कराने, मार्गदर्शन प्राप्त करने तथा आवश्यक पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की सुविधाएँ प्रदान की गयी है


