33.7 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जमीनी विवाद में हाई कोर्ट के आदेश की अवहेलना, न्याय की गुहार लगाने एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित

जबलपुर की नेता कॉलोनी में एक प्लॉट को लेकर उपजा जमीनी विवाद अब पुलिस के आला अधिकारियों की चौखट तक पहुंच गया है। महाकौशल विकास समिति के सदस्य रामलाल प्रजापति ने समाज के गणमान्य लोगों के साथ मिलकर एसपी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा है। रामलाल प्रजापति का आरोप है कि उन्होंने नेता कॉलोनी में एक प्लॉट खरीदा था, जिस पर चल रहे विवाद के बाद माननीय हाई कोर्ट ने 19 फरवरी 2026 को दोनों पक्षों को ‘यथास्थिति’ (स्टे) बनाए रखने का आदेश दिया था। इसके बावजूद, हीरा पहलवान  और उनके सहयोगियों द्वारा कोर्ट के आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए उस विवादित प्लॉट पर अवैध कब्जा करने और असंवैधानिक गतिविधियों को अंजाम देने का प्रयास किया जा रहा है।
इस मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस विभाग भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। एसपी ऑफिस में ज्ञापन प्राप्त करने के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित रामलाल प्रजापति की शिकायत को बेहद गंभीरता से लिया गया है। विभाग द्वारा इस संबंध में थाना अधारताल के थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन अब स्थानीय तहसीलदार के साथ मिलकर इस पूरे मामले की गहनता से जांच करेगा और कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि कानून व्यवस्था और न्याय की गरिमा बनी रहे।

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading