26.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

यूपी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने वोट डालने के बाद लोगों से की मतदान की अपील

लखनऊ, 20 मई। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अपनी पत्नी और बेटी के साथ मतदान करने पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा, “मैं प्रदेश के पांचवें चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए अपने घरों से बाहर निकलकर मतदान करें।“ लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के तहत प्रदेश की 14 सीटों पर वोटिंग जारी है। इनमें रायबरेली, अमेठी, लखनऊ के अलावा मोहनलालगंज, हमीरपुर, जालौन, झांसी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, फैजाबाद, बाराबंकी, कैसरगंज और गोंडा शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं, जिनमें से 39 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। पांचवें, छठे और सातवें चरण में शेष 41 सीटों पर मतदान होगा। पांचवें चरण में 20 मई को 14 सीट और 25 मई को छठे चरण में भी 14 सीट पर मतदान होगा। शेष तेरह सीटों पर 1 जून को अंतिम चरण में मतदान होगा।

अन्य ख़बरें

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव : दूसरे चरण में 147 निकायों में 70.01 प्रतिशत मतदान, कोटा में सबसे कम 57.02 फीसदी वोटिंग

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

Newsdesk

धान में कीट प्रकोप बढ़ा, जैविक कीटनाशकों से करें फसल की सुरक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading