17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

भारत की दीप्ति जीवनजी ने लहराया तिरंगा, पैरा एथलेटिक्स में जीता गोल्ड

world para athletics

कोबे (जापान), 20 मई । भारत की 20 वर्षीय दीप्ति जीवनजी ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता है। दीप्ति जीवनजी ने सोमवार को महिलाओं के 400 मीटर टी20 में विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया और विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। दीप्ति जीवनजी ने टी20 में 400 मीटर की दौड़ में वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने 400 मीटर की दौड़ 55.07 सेकेंड में पूरी की। दीप्ति ने अमेरिकी एथलीट ब्रीना क्लार्क (55.12 सेकंड) का रिकॉर्ड तोड़ा, जो उन्होंने पिछले साल पेरिस में हुए वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाया था। टी20 श्रेणी में ऐसे एथलीट आते हैं जो बौद्धिक रूप से कमजोर हैं। तुर्की की आयसेल ओन्डर 55.19 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर और इक्वाडोर की लिज़ानशेला अंगुलो 56.68 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इससे पहले, पैरा एशियाई खेलों की चैंपियन दीप्ति ने रविवार को 56.18 सेकेंड के एशियाई रिकॉर्ड समय के साथ महिलाओं की 400 मीटर टी20 के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। बाद में, योगेश कथुनिया ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो एफ 56 फाइनल में सीजन के सर्वश्रेष्ठ 41.80 अंक के साथ रजत पदक जीता। तीसरे दिन, प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीटर टी 35 फाइनल में कांस्य पदक जीता, जबकि निषाद कुमार ने पुरुषों की हाई जंप टी 47 में 1.99 मीटर के सीजन के सर्वश्रेष्ठ अंक के साथ रजत पदक जीता। भारत ने इन खेलों में अब तक चार पदक (एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य) जीते हैं।

अन्य ख़बरें

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading