28.8 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

गुजरात में चार आईएसआईएस आतंकी गिरफ्तार, श्रीलंकाई कनेक्शन आया सामने

अहमदाबाद, 20 मई । गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता मिली है। गुजरात एटीएस ने चार आईएसआईएस के आतंकियों को गिरफतार किया है। एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से चार आईएसआईएस आतंकियों को अपने गिरफ्त में लिया है और आगे की पूछताछ जारी है। जानकारी के मुताबिक चारों आतंकी श्रीलंका के नागरिक हैं और उनके आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) से जुड़े होने की आंशका जताई जा रही है। इस मामले में जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक आतंकी श्रीलंका से चेन्नई और उसके बाद अहमदाबाद पहुंचे थे। जहां से इन चारों को अपने टारगेट लोकेशन पर पहुंचना था। ये आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देते, उससे पहले गुजरात एटीएस ने इन आतंकियों को धर दबोचा। अभी तक इन आतंकियों की पहचान उजागर नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि ये आतंकी किसी बड़े ऑपरेशन को अंजाम देने की फिराक में लगे थे।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में शांतिपूर्ण रहा मतदान, एक भी बूथ पर पुनर्मतदान की सिफारिश नहीं

Newsdesk

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पूर्ण मतदान का आह्वान किया

Newsdesk

गुजरात: 6 पाकिस्तानी नागरिकों को 20 साल की कठोर कारावास की सजा, ड्रग तस्करी का आरोप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading