September 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सोनम कपूर ने शेयर किया सिंपल मेकअप रूटीन

मुंबई, 20 मई । बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने सिंपल मेकअप रूटीन की एक झलक शेयर की है। सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपने “गेट रेडी विद मी” वीडियो के स्टेप्स दिखाए। क्लिप में, वह अपने फेस को मसाज करने के बाद मॉइस्चराइजर से मेकअप की शुरुआत करती हैं, फिर सीरम और प्राइमर का यूज करती हैं। इसके बाद, सोनम थोड़ा सा फाउंडेशन और कंसीलर लगाती हैं और अपनी आंखों के नीचे लूज पाउडर से मेकअप करती हैं। फिर एक्ट्रेस अपने आईलिड और आइब्रो को सेट करती हैं, और थोड़ा ब्लश और हाइलाइटर लगाती हैं। मस्कारा लगाने से पहले वह अपनी पलकों को कर्ल करती हैं। इसके बाद वह न्यूड-टोन्ड लिप कलर से मेकअप को पूरा करती हैं। कैप्शन में सोनम ने लिखा: “मैं तैयार हो रही हूं! नैरेशन और मीटिंग के लिए यह मेरा सिंपल रूटीन है। प्रोडक्ट्स देखें और नीचे कमेंट करें।” एक्ट्रेस ने “गुड क्वालिटी प्रोडक्ट्स” के लिए सुझाव भी मांगे।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading