23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सीएनजी कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

गाजियाबाद, 20 मई । गाजियाबाद के वैशाली इलाके में सोमवार की दोपहर एक चलती कार में भीषण आग लग गई। चालक ने कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। फायर विभाग के मुताबिक गाजियाबाद जिले के फायर स्टेशन वैशाली में दोपहर 2.11 बजे मैक्स हॉस्पिटल, सेक्टर-1 वैशाली के पास एक कार में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से एक फायर टेंडर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना की गई। घटनास्थल पर पहुंचकर फायर कर्मियों ने देखा कि गाड़ी में लपटें काफी तेज थी और आग तेजी से फैल रही थी। फायर यूनिट ने फायर फाइटिंग कर आग को बुझा दिया। फायर विभाग ने बताया कि हुंडई कंपनी की आई20 कार में आग लगी थी, यह कार सीएनजी से चलती थी। कार मालिक का नाम मो. कासिम है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि वायर में हुए शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी होगी। गौरतलब है कि बढ़ती गर्मी में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading