18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 190 अंक गिरा

मुंबई, 21 मई। भारतीय शेयर बाजार की मंगलवार के कारोबारी सत्र में कमजोर शुरुआत हुई। वैश्विक संकेत कमजोर होने के कारण बाजार के ज्यादातर सूचकांक लाल निशान में खुले। सुबह 9:40 तक, सेंसेक्स 190 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,815 और निफ्टी 44 अंक या 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,457 अंक पर था। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 114 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,754 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 68 अंक या 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,941 अंक पर है। बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाले इंडिया विक्स शुरुआती कारोबार में 8 प्रतिशत बढ़ गया है और यह 22.99 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स पैक में 15 शेयर हरे निशान में और 15 शेयर लाल निशान में हैं। जेएसडब्लू स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और एसबीआई टॉप गेनर्स हैं, जबकि नेस्ले, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल और एमएंडएम टॉप लूजर्स हैं। एशिया के ज्यादातर बाजारों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। डाओ करीब आधा प्रतिशत फिसला। कच्चे तेल में आधा प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड 83 डॉलर और डब्लूटीआई क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिका में टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डेक सोमवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ, लेकिन फेड की ओर से महंगाई कम होने को लेकर नकारात्मक टिप्पणी के बाद डाओ में आधा प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस कारण भारतीय बाजार इस हफ्ते सीमित दायरे में रह सकता है।”

अन्य ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading